Rajasthan VDO Result 2025 Today: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज होगा जारी, मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

Rajasthan VDO Result 2025 Today: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर मेरिट लिस्ट के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। यह परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी और इसमें शामिल हुए अभ्यर्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए हैं कि परिणाम जल्द घोषित होगा।

राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 कैसे देखें

उम्मीदवार सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के रिजल्ट पीडीएफ लिंक को खोलें, इसके बाद मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर अपने रोल नंबर या नाम से चयन की स्थिति जांच सकते हैं।

Rajasthan VDO Merit List 2025 की जानकारी

राजस्थान वीडीओ रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, वे अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र माने जाएंगे, इसलिए मेरिट लिस्ट को ध्यान से चेक करना जरूरी है।

Rajasthan VDO Cut Off 2025 और स्कोर विवरण

परिणाम जारी होने के बाद कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक भी सामने आ सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, अंक और श्रेणी की सही तरह से जांच करनी चाहिए, किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना जरूरी होगा ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए।

Leave a Comment