Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रारंभिक शिक्षा (सामान्य/संस्कृत) के दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए BSTC Pre DElEd 2026 की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है। इस परीक्षा को बीएसटीसी के नाम से भी जाना जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर समय पूरा होने से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु परीक्षा तिथि तक 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लाभ भी दिया जाएगा। इस बार लगभग 26,000 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 नोटिफिकेशन जारी
प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा प्रवेश 2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। इसमें परीक्षा, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: मुख्य विवरण
यह परीक्षा राजस्थान के सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड (सामान्य/संस्कृत) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह योग्यता कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए मान्य है। रजिस्ट्रेशन 2 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा और आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित है। कोर्स की अवधि 2 वर्ष है और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है। परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी और संचालन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: पात्रता मानदंड
इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की गई है। आयु में छूट का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान चरण पूरे करने होंगे। सबसे पहले predeledraj2026.com पर जाएं और होमपेज पर दिख रहे Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने लॉगिन विवरण भरें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा करते हुए आवेदन पत्र सबमिट करें। सभी विवरण भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना न भूलें।